राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उज़-ज़ुहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं
नई दिल्ली (PIB): राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उज़-जुहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा,
''ईद-उज़-जुहा के अवसर पर, मैं सभी नागरिकों, विशेषकर भारत और विदेशों में रहने वाले हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।
ईद-उज़-जुहा प्रेम और त्याग का पवित्र त्यौहार है। यह त्यौहार हमें त्याग के मार्ग पर चलने और नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरणा प्रदान करता है।
आइए, इस दिन हम सभी समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बढ़ाने की दिशा में काम करने का संकल्प लें।''
राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां पर क्लिक कीजिये
*****






10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)