ज्ञानेश कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त की मुश्किलें बढ़ीं - केरल सरकार ने ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध भ्रष्टाचार और सतर्कता जांच का दिया आदेश !
लखनऊ: मीडिया खबरों में बताया गया है कि, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के अतीत का एक गंभीर कदाचार का मामला सामने आया है, जो वर्ष 2006 में केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (KSTP) से जुड़े मलेशियाई सिविल इंजीनियर की आत्महत्या से जुड़ा है, जब ज्ञानेश कुमार केरल के PWD में सचिव थे।
समाचारों में बताया गया है कि,
"मलेशियाई सिविल इंजीनियर 'ली सी बीन' (Lee See Been) के सुसाइड नोट में", "PWD सचिव ज्ञानेश कुमार और अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगा था।"
वर्ष 2006 में यह जांच शुरू हुयी थी परन्तु ज्ञानेश कुमार की पहुंच उस समय भी ऐसी थी कि, वे रक्षा मंत्रालय में केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर पदस्थापित कर दिए गए थे और 2006 में हुई शुरुआती जांच को बाहरी दबाव के कारण आगे नहीं बढ़ने दिया गया था अर्थात इस जांच को ठन्डे बस्ते में दाल दिया गया था ! ज्ञानेश की पहुंच प्रारम्भ से ही सत्ताधीशों में थी!
केरल सरकार के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने विजिलेंस विभाग को, केरल के पूर्व PWD सचिव ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध, "केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (KSTP) से जुड़े मलेशियाई सिविल इंजीनियर- Lee See Been की आत्महत्या मामले में, गहन भ्रष्टाचार और सतर्कता जांच का आदेश दिया है, जिसमें कम से कम दस वर्ष की जेल की सजा होती है !
केरल सरकार के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने, एक्स ( X ) पर एक पोस्ट में लिखा है और एक वीडियो पोस्ट करते हुए बोले हैं कि:
एक्स ( X ) पर पोस्ट /एक वीडियो :
मैंने विजिलेंस निदेशक को निर्देश दिया है कि वर्ष 2006 में लोक निर्माण विभाग के तत्कालीन सचिव ज्ञानेश कुमार से जुड़े कथित अनियमितताओं और बाहरी प्रभाव के आरोपों की विस्तृत जांच करें।
शिकायत प्राप्त होने और संबंधित अभिलेख मांगे जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।
जांच साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ेगी।
किसी को पहले से दोषी नहीं ठहराया जाएगा।
मैंने विजिलेंस निदेशक को निर्देश दिया है कि वर्ष 2006 में लोक निर्माण विभाग के तत्कालीन सचिव ज्ञानेश कुमार से जुड़े कथित अनियमितताओं और बाहरी प्रभाव के आरोपों की विस्तृत जांच करें।
— Ramesh Chennithala (@chennithala) October 4, 2026
शिकायत प्राप्त होने और संबंधित अभिलेख मांगे जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।
जांच साक्ष्यों के… https://t.co/x51xrdmtmE
*****






10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)