स्याही का महत्व समझो सरकार: रघु ठाकुर
नई-दिल्ली: हाथरस घटना में पीड़िता के परिवार से मिलकर लौट रहे राज्य सभा सांसद- संजय सिंह के ऊपर स्याही फेंकने की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महान समाजवादी चिंतक व विचारक तथा लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक- रघु ठाकुर ने कहा कि, "उ प्र में राज्य सभा सदस्य- श्री संजय सिंह के उपर कुछ विरोधियों ने स्याही फेकी। इस स्याही की बर्बादी से उन्हें कुछ हासिल होगा ऐसा तो नहीं लगता।"
रघु ठाकुर ने कहा कि, "ये स्याही ही है, जिससे वेद पुराण रामायण शास्त्र व पुस्तकें अस्तित्व में आई। अगर स्याही नहीं होती तो, ज्ञान का हस्तांतरण मुश्किल होता"।
रघु ठाकुर ने कहा कि, "अब जो वेश्विकरण का दौर है उसमे स्याही को सुखाकर तकनीक, मशीन व इंटरनेट के प्रयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है परन्तु कुछ नासमझ लोग स्याही फेंकने को विरोध सिद्ध कर रहे हैं।"
रघु ठाकुर ने कहा कि, "क्या स्याही फेंकने से हत्याएं बलात्कार अपराध थम जायेंगे?- बहन बेटियों की अस्मत बच जायेगी?- अगर यह सम्भव हो तो, मैं श्री संजय सिंह जी से अनुरोध करूँगा कि, वे स्याही स्नान कर लें। पर अगर यह सम्भव नहीं है तो फिर स्याही को बरबाद करने वाले कुछ आत्मचिंतन और पछतावा करें।"
उन्होंने कहा, "हाँ, ऐसे मित्रों का नाम सत्ता के चाटुकारों की सुची मे दर्ज हो सकता है। उन्हें कुछ सत्ता का टुकडा भी मिल सकता है, पर ऐसी चाटुकारों की पसन्दीदा सरकारों की उम्र कम ही होती है।"
अंत में रघु ठाकुर ने कहा, "आइये, स्याही को बर्बाद करने के बजाय उसका सदुपयोग करें जन समस्याओं को सरकार को लिखने मे, सत्य लिखने में, स्कूलों के बच्चों को मोबाइल फोन पर शिक्षा के आँख-फोड़ प्रयोग व बीमार बनाने के प्रयोग के बजाय उनकी मजबूत नींव रखने की शिक्षा में।
श्री संजय सिंह पर फिकी स्याही के दाग तो पानी से धुल जायेंगे पर स्याही फेंकने वालो तुम्हारी सत्ता के उपर लगा तानाशाही का दाग वर्षों तक कायम रहेगा।"
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)