मुख्यमंत्री (उ. प्र.)- योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को जेल भेजें: डॉo संजय सिंह
'श्री राजपूत करणी सेना' सत्ता के साथ!!!
संत कबीर नगर (नवनीत मिश्र): सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हाथरस सहित पूरे राजपूत समाज पर अभद्र टिप्पणी एवं गाली देने वाले पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे जाने की मांग श्री राजपूत करणी सेना, संत कबीर नगर ने पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर से मिल कर किया है।
जिलाध्यक्ष डॉo संजय सिंह नेतृत्व में करणी सेना के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे पत्र में लिखा है कि, "सोशल मीडिया पर कमल भारती पुत्र राम पतराम, ग्राम-भावरकोल, पोस्ट- कोपागंज, जिला-मऊ का एक विडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमे कमल भारती प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हाथरस सहित पूरे राजपूत समाज पर अभद्र टिप्पणी एवं गाली दे रहा है, जिससे सम्पूर्ण राजपूत समाज आहत है। अत: आप अनुरोध है कि उक्त पर मुकदमा दर्ज जेल भेज कर समाज में व्याप्त आक्रोश व क्रोध को शान्त करें।"
इस अवसर पर अविनाश सिंह सहित अनेक लोग उपस्थिति रहे।
swatantrabharatnews.com

68.jpg)





10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)