मुख्यमंत्री और लोसपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्राविधिक शिक्षा मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
लखनऊ: 02 अगस्त, 2020: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्राविधिक शिक्षा मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और लोसपा प्रदेश अध्यक्ष- एस. एन. श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण के असमय निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि, श्रीमती कमल रानी वरुण एक अनुभवी एवं योग्य राजनेता थीं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि, प्रदेश सरकार के मंत्री के तौर पर उन्होंने अपने दायित्वों का सदैव कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। श्रीमती वरुण जनपद कानपुर नगर के घाटमपुर विधान सभा क्षेत्र की विधायक थीं। वे पूर्व में लोक सभा सांसद भी निर्वाचित हुई थीं। श्रीमती कमल रानी वरुण एक समर्पित जनप्रतिनिधि थीं, जो हमेशा समाज के वंचित और उपेक्षित वर्गाें के कल्याण के लिए प्रयासरत रहती थीं। उनके निधन से हुयी क्षति की भरपाई होना कठिन है।
मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए स्वर्गीय श्रीमती कमल रानी वरुण को शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
swatantrabharatnews.com
.jpg)

.jpg)
.jpg)
1.jpg)


10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)