विधान सभा के सदस्यों (विधायकों) द्वारा आंध्र प्रदेश विधान परिषद के लिए उपचुनाव
नई-दिल्ली, 30 जुलाई 2020 (PIB): आंध्र प्रदेश विधान परिषद में विधान सभा के सदस्यों द्वारा एक सीट पर चुनाव होना है। खाली सीट का विवरण इस प्रकार है:-
|
सदस्य का नाम |
चुनाव की प्रक्रिया |
रिक्ति का कारण |
कार्यकाल की अवधि |
|
श्री मोपीदेवी वेंकट रमना राव |
विधायकों द्वारा |
01.07.2020 का दिया था त्यागपत्र |
29.03.2023 |
आयोग ने निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार उपर्युक्त रिक्त सीट को भरने के लिए, विधानसभा के सदस्यों द्वारा आंध्र प्रदेश विधान परिषद के लिए उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है: -
|
क्रम सं. |
कार्यक्रम |
तिथि |
|
1 |
अधिसूचना जारी होने की तिथि |
06 अगस्त, 2020 (गुरुवार) |
|
2 |
नामांकन करने की अंतिम तिथि |
13अगस्त, 2020 (गुरुवार) |
|
3 |
नामांकन पत्रों की जांच |
14अगस्त, 2020 (शुक्रवार) |
|
4 |
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि |
17अगस्त, 2020 अगस्त (सोमवार) |
|
5 |
मतदान की तिथि |
24अगस्त, 2020 (सोमवार) |
|
6 |
मतदान की अवधि |
सुबह 09:00 से शाम 04:00 बजे तक |
|
7 |
मतगणना |
24अगस्त, 2020 (सोमवार) शाम 05:00 बजे तक |
|
8 |
तिथि जिसके पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जायेगी |
26अगस्त, 2020 (बुधवार) |
आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्देश दिया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए व्यवस्था बनाते समय कोविड-19 से सम्बंधित रोकथाम के उपायों का पालन किया जायेगा।
***
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)