COVID-19: कोरोना वारियर्स फूड मैन विशाल सिंह का लोगों ने फूलों की वर्षा कर किया सम्मान
लखनऊ, 12 मई 2020: कोरोना महामारी में लॉकडाउन के बीच अद्भुत दृश्य देखने को मिला। विजयश्री फाउंडेशन की प्रसादम सेवा ने लॉकडाउन के प्रथम दिन से निरंतर लगभग 12000 निःशक्त असहाय लोगों की प्रतिदिन लगभग 50 दिनो से भोजन सेवा की।
संस्था की ओर से उनके बच्चों के लिए दूध एवं मट्ठा भी उपलब्ध कराया। इसके अलावा लगभग 1200 निम्नमध्यम वर्गीय परिवारों को लगातार कच्चा राशन मुहैय्या कराया गया। संस्था द्वारा इस सेवा मुहिम के माध्यम से लोग डाउन में अब तक लगभग 6 लाख लोगों की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर विजयश्री फाउंडेशन के प्रबन्धक संस्थापक विशाल सिंह व संगठन के उपाध्यक्ष गणेश कुमार, शालिनी पांडे, दीपेश भार्गव को लोगों ने पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया।
विशाल सिंह ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सगठंन का संकल्प था कि इस कठिन समय में आप लोगों की सेवा करूँ और ईश्वर की कृपा से मेरा संकल्प पूरा हुआए इसमें समाज के सहयोग से इस वृहद कार्य को पूरा किया गया।
विगत रहे कि विजयश्री फाउंडेशन (प्रसादम सेवा) के माध्य्म से मैडिकल कॉलेज, बलरामपुर अस्पताल और लोहिया संस्थान में वर्षों से मरीजों के तीमारदारों के लिए प्रतिदिन भोजन सेवा कर रही। पहले भी कई बार आप डाउन में संगठन ने आगे बढ़कर जरूरतमंद लोगों की मदद कर मरहम लगाने का सार्थक प्रयास किया है।
swatantrabharatnews.com
.jpg)
4.jpg)
.jpg)




10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)