उत्तर प्रदेश: बेसिक शिक्षा में प्रेरणा ऐप का बिरोध - शिक्षकों ने लिखा मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड
संत कबीर नगर: उत्तर प्रदेश मे बेसिक शिक्षकों ने प्रेरणा एप के द्वारा सेल्फी प्रेषित करने के विरोध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित पोस्टकार्ड भेज रहे है।
शिक्षकों का कहना है कि बेसिक शिक्षा की मॉनिटिरंग सेल्फी से कराना हास्यास्पद एवं निजता का हनन करने वाला निर्णय है। पूरी शैक्षणिक व्यवस्था की फोटो व सेल्फी से मॉनिटिरंग का दिवास्वप्न देखना जहां एक तरफ हास्यास्पद है। वहीं दूसरी तरफ शैक्षणिक व्यवस्था की मॉनिटिरंग के लिए जो ढांचा बना है, उसकी अकर्मण्यता का द्योतक है।
पत्र भेजने वालों का कहना है कि इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार का अपनी संस्थाओं पर नियंत्रण नहीं है।
(नवनीत मिश्र, स्वतंत्र पत्रकार)
swatantrabharatnnews.com






10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)