सी.आई.एस.सी.ई. बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते 12 स्वर्ण पदक
लखनऊ: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के मेधावी छात्रों ने काउन्सिल फॉर द इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 12 स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा व दमखम का परचम लहराया है एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रतिभाशाली छात्रों में नमन झा, उन्नत भट्ट, शशांक सिंह, अर्निष्ट, तानिश वर्मा, आशुतोष कुमार, अल्तमस अहमद, सुधांश शुक्ला, मो. अब्बास, दानिश अहमद, सानिया नियाज एवं फरेहा शामिल है, जिन्होंने प्रतियोगिता के अलग- अलग भार वर्गों में अपने दमखम व उत्कृष्ट तकनीक की बदौलत शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से प्रेरित करता है। विभिन्न खेलों में छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए सी.एम.एस. द्वारा प्रतिवर्ष अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, साथ ही छात्रों की रूचि के अनुसार विद्यालय के स्तर पर खेलों को बढ़ाया दिया जाता है। swatantrabharatnews.com






10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)