उत्तर प्रदेश: मल्टी स्टेट मुख्यमंत्री के राज्य में हत्यारे बेखौफ़! हाथरस में दो लोगों की गोली मारकर हत्या
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हाथरस गेट थाना क्षेत्र में इगलास रोड पर बृहस्पतिवार को कार सवार अज्ञात बदमाशों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि दिनदहाड़े वारदात अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान लक्ष्मण शेखर (50वर्ष) और रवि (35वर्ष) के रूप में की गयी है।
उत्तर प्रदेश में आये दिन खुुलेआम किए जा रहे हत्याओं तथा बुद्धवार को उ•प्र• की राजधानी लखनऊ के आलमबाग में कपड़ेे के ब्यापारी- अमनप्रीत की गोली मारकर हत्या करने और आज हाथरस के इगलास रोड पर दो आदमियों की खुलेआम गोली मारकर हत्या की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए और अब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गहरा दु:ख ब्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश)- सच्चिदानन्द श्रीवास्तव ने कहा कि लगता है कि, "योगी राज में कानून का राज खत्म सा हो गया है। महामहिम राज्यपाल महोदय भी मुुख्यमंत्री-योगी जी को प्रदेश में खराब होती कानून व्यवस्था को लेेेेकर पत्र लिख चुके हैंं, परन्तु योगी जी मुख्यमंत्री होने के नाते कानून व्यवस्था ठीक करने के बजाय के मल्टी-स्टेट चुनाव प्रचारक बन कर रह गए हैं। हत्यारे बेखौफ़ हो चुके हैं।
swatantrabharatnews.com






10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)