धनतेरस 2018: सावधान!! आज धनतेरस पर भूल कर भी मत करें, ये पाँच गलतियाँ अन्यथा रूठ जायेंगी लक्ष्मी जी
लखनऊ, 5 नवम्बर: आज धनतेरस का बड़ा त्यौहार है। यह दिवाली से एक दिन पहले पड़ता है।
धनतेरस को धन और आरोग्य के लिए देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा होती है।
इस बार धनतेरस आज और दीवाली 7 नवंबर को पड़ रही है। धनतेरस के दिन बर्तन और आभूषण की खरीददारी करना शुभ माना जाता है।
यही कारण है कि इस दिन बाजारों में सुबह से लेकर रात तक लोगों की भारी भीड़ दिखायी देती है।
माना जाता है कि धनतेरस के दिन समुद्र मंथन से भगवान धनवंतरी प्रकट हुए थे इसलिए इस दिन को धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है।
आज के दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना काफी जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आज के दिन क्या क्या विशेष सावधानियां रखनी चाहिए।
आज धनतेरस के दिन भूल कर भी ना करें ये 5 काम और ऐसे रखेंं सावधानियाँ:-
1. धनतेरस के दिन आपको कभी भी बिना नहाए भोजन नहीं करना चाहिए।
धनतेरस के दिन उठते ही स्नान करें और फिर पूजा कर के भोजन ग्रहण करें।
2. धनतेरस के दिन हमेशा ईशान कोण के अतिरिक्त किसी अन्य दिशा में मुँह कर पूजा न करें।
आज के दिन ईशान कोण में ही मुंह कर के पूजा करनी चाहिए। इस कोने को काफी शुभ माना जाता है क्योंकि इस कोण में सकारात्मकता पैदा होती है।
3. धनतेरस के दिन घर में बिल्कुल भी गंदगी नहीं होनी चाहिए।
अपने घर को धनतेरस से पहले ही साफ कर लें नहीं तो घर की सकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी। घर में पड़ा पुराना या बेकार सामान फेंक दें।
यदि आपने अभी तक दीपावली के लिए लक्ष्मी और गणेश की मूर्ती नहीं खरीदी है तो उसे धनतेरस के दिन ही खरीदें। दिवाली के दिन इन्हीं मूर्ति की पूजा की जाती है।
4. धनतेरस पर कई सारी चीजें हैं जिनका विशेष ध्यान रखना चाहिए जैसे घर में बिल्कुल भी कलह ना मचाएं।
इस दिन ना सिर्फ कुबेर की बल्कि मां लक्ष्मी की भी पूजा करें।
5. इस दिन नकली मूर्ति की पूजा ना करें बल्कि सोने, चांदी या मिट्टी की बनी हुई मां लक्ष्मी की मूर्ति की पूजा करें।
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)