दिल को सुकून देने आया ‘तेरा हो जाऊं’
‘तेरा हो जाऊं’ ने बढ़ाया रोमांस का तापमान
इस गर्मी का सबसे खूबसूरत लव एंथम बना ‘तेरा हो जाऊं’
मुंबई (अनिल 'बेदाग'): कभी-कभी कुछ गाने सिर्फ सुने नहीं जाते, महसूस किए जाते हैं और तेरा हो जाऊं बिल्कुल वैसा ही एहसास लेकर आया है। वरुण धवन और पूजा हेगड़े पर फिल्माया गया यह ट्रैक प्यार की उसी मासूम और खूबसूरत दुनिया में ले जाता है, जहां मुस्कुराहटें बिना वजह चेहरे पर आ जाती हैं। फिल्म जवानी तो इश्क होना है का यह नया गाना रिलीज़ होते ही युवाओं की प्लेलिस्ट का फेवरेट बनता नजर आ रहा है।
गाने की सबसे बड़ी ताकत इसकी सादगी और फील-गुड वाइब है। स्टेबीन बेन की दिल छू लेने वाली आवाज़ और जोनीता गाँधी की सॉफ्ट मेलोडी मिलकर इसे बेहद खास बना देती है। वहीं वाइट नॉइज़ कलेक्टवेस का म्यूज़िक मॉडर्न होने के साथ बेहद सुकूनभरा है। वायु के आसान लेकिन दिल में उतर जाने वाले लिरिक्स इस रोमांटिक ट्रैक को और यादगार बनाते हैं।
स्क्रीन पर वरुण और पूजा की केमिस्ट्री इतनी नेचुरल लगती है कि हर फ्रेम में एक प्यारी सी गर्माहट महसूस होती है। बिना किसी ओवरड्रामा के यह गाना प्यार के उस हल्के, खुशहाल एहसास को सेलिब्रेट करता है, जिसे हर कोई जीना चाहता है।
टिप्स म्यूजिक के बैनर तले रिलीज़ हुआ यह गीत डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म जवानी तो इश्क होना है का हिस्सा है, जिसमें वरुण धवन, मृनाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
*****

70.jpg)




10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)