विधानसभाओं के लिए आम चुनाव और उपचुनाव 2026: निर्वाचन आयोग
ईसीआईएनईटी पर प्रकाशित इंडेक्स कार्ड और सांख्यिकीय रिपोर्ट
नई-दिल्ली (PIB): निर्वाचन आयोग ने 6 मई, 2026 को संपन्न हुए विधानसभाओं के आम चुनावों और उपचुनावों के लिए इंडेक्स कार्ड और सांख्यिकीय रिपोर्ट प्रकाशित की है। ये इंडेक्स कार्ड और सांख्यिकीय रिपोर्ट उन सभी 830 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रकाशित की गई हैं, जहां मतदान हुआ था। पश्चिम बंगाल के 144-फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में 21 मई, 2026 को पुनर्मतदान होगा।
विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के लिए इंडेक्स कार्ड चुनाव परिणामों की घोषणा के रिकॉर्ड 72 घंटों के भीतर उपलब्ध करा दिए गए हैं। इंडेक्स कार्ड और सांख्यिकीय रिपोर्टों का डिजिटल अद्यतन और शीघ्र प्रकाशन आयोग द्वारा पिछले एक वर्ष में की गई 30 से अधिक पहलों में से एक है। ईसीआईएनईटी की शुरुआत से पहले , डेटा को फील्ड अधिकारियों द्वारा मैन्युअल रूप से भरे जाने के कारण इंडेक्स कार्ड और सांख्यिकीय रिपोर्ट के प्रकाशन में कई सप्ताह से लेकर महीनों तक का समय लग जाता था।
इंडेक्स कार्ड में उम्मीदवारों, मतदाताओं, डाले गए वोटों, गिने गए वोटों, पार्टीवार और उम्मीदवारवार डाले गए वोटों से संबंधित डेटा शामिल होता है। इंडेक्स कार्ड को ईसीआईएनईटी ऐप (चुनावों के बारे में टैब → वर्तमान चुनाव → इंडेक्स कार्ड) और भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.eci.gov.in/statistical-reports पर देखा जा सकता है।
चुनाव आयोग ने आम चुनावों के लिए एक साथ 14 सांख्यिकीय रिपोर्टों का एक सेट प्रकाशित किया है । यह पहली बार है कि सांख्यिकीय रिपोर्टें चुनाव परिणामों की घोषणा के 72 घंटों के भीतर प्रकाशित की गई हैं।
सांख्यिकीय रिपोर्टों में राज्य स्तर और निर्वाचन क्षेत्र-वार मतदाताओं का विवरण, मतदान केंद्रों की संख्या, राज्य/ निर्वाचन क्षेत्र-वार मतदान प्रतिशत, लिंग-वार मतदान भागीदारी, पार्टी-वार वोट शेयर, निर्वाचन क्षेत्र डेटा सारांश रिपोर्ट, निर्वाचन क्षेत्र-वार विस्तृत परिणाम आदि शामिल हैं।
सांख्यिकीय रिपोर्टों के प्रकाशन का उद्देश्य शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और आम जनता सहित सभी हितधारकों के लिए चुनाव संबंधी आंकड़ों की पारदर्शिता और सुलभता को बढ़ावा देना है ये रिपोर्टें इंडेक्स कार्ड में भरे गए द्वितीयक आंकड़ों से तैयार की जाती हैं।
प्राथमिक आंकड़े संबंधित पीठासीन अधिकारियों द्वारा रखे गए वैधानिक प्रपत्रों में होते है और वैधानिक प्रपत्रों में दर्शाये गए आंकड़े अंतिम होते है।
*****



6.jpg)


10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)