उपराष्ट्रपति ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किया
नयी दिल्ली: उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक संदेश में उन्होंने कहा कि आज ही सुबह उन्होंने श्री वाजपेयी का हालचाल जाना, लेकिन यह उम्मीद नहीं की थी कि वे इतनी जल्दी चले जाएंगे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि वे नि:संदेह आजादी के बाद देश के बड़े नेताओं में से एक थे।
उपराष्ट्रपति के संदेश का मूल पाठ इस प्रकार है –
यह जानकर दु:ख हुआ कि श्री अटलजी नहीं रहे। मैंने आज सुबह ही उनका हालचाल जाना, लेकिन यह नहीं सोचा था कि वे इतनी जल्दी चले जाएंगे। नि:संदेह वे आजादी के बाद देश के बड़े नेताओं में से एक थे।
लोकतंत्र की मजबूती और सुशासन में उनका बड़ा योगदान रहा है। अपनी क्षमता और सूझबूझ के बल पर उन्होंने 23 दलों की गठबंधन सरकार सफलतापूर्वक चलाई।
वे देश में संपर्क क्रांति की शुरूआत करने के लिए जाने जाएंगे। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में शामिल उनका व्यक्तित्व, वक्तृत्व, कर्तृत्व और मित्रत्व को लम्बे समय तक याद किया जाता रहेगा।
swatantrabharatnews.com




70.jpg)


10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)