शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर महिला की हत्या
नयी दिल्ली: उत्तरपश्चिम दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज व्यक्ति ने 21 साल की एक शादीशुदा महिला की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी।
पुलिस ने आज बताया कि कल दोपहर ढाई बजे घटना की सूचना मिली।
पुलिस उपायुक्त (उत्तरपश्चिम) असलम खान ने कहा कि आरोपी रवि (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान रवि ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि वह महिला से प्यार करता था लेकिन महिला ने उसके प्यार को स्वीकार नहीं किया।
खान ने कहा कि पीड़िता के शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर रवि ने उसे मारने की साजिश रची।
रवि ने पुलिस से कहा कि महिला के पति के काम पर जाने के बाद वह उसके घर गया और कथित रूप से गला घोंटकर उसकी जान ले ली।
पुलिस ने बताया कि महिला का पति सब्जी विक्रेता है जबकि आरोपी पास के एक कारखाने में काम करता था।
(साभार- भाषा)
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)