सिख व्यक्ति को कनाडा में पगड़ी हटाने को कहा गया
घटना के वीडियो में एक महिला को पगड़ी फाड़ डालने की धमकी देते दिखाया गया है
कनाडा के क्लब में एक सिख व्यक्ति को एक महिला ने अपनी पगड़ी हटाने को कहा. महिला ने पगड़ी फाड़ देने की धमकी दी और नस्लीय टिप्पणी की.
सीबीसी न्यूज की खबर के मुताबिक, जसविंदर सिंह धालीवाल रॉयल कनेडियन लीजियन में अपने दोस्तों के साथ पूल खेल रहे थे. वहां के प्रबंधन ने सिख व्यक्ति से पटका (सिख पुरुषों द्वारा पहना जाने वाला स्कार्फ) हटाने को कहा क्योंकि पूर्व सैनिकों के सम्मान में सिर की टोपी हटाना उसकी नीति है.
लीजियन कनाडा के पूर्व सैनिकों का संगठन है जिसमें वे लोग भी शामिल होते हैं जो सेना में काम कर चुके हैं.
बहरहाल, सिर की टोपी पर बैन लगाने की लीजियन नीति में छूट दी गई है. यह घटना बुधवार को कनाडा के प्रिंस एडवर्ड आइलैंड में टिगनिश टाउन में हुई.
घटना के वीडियो में एक महिला को पगड़ी फाड़ डालने की धमकी देते दिखाया गया है. वीडियो में दिख रहा है कि बार का एक व्यक्ति अश्लील इशारे कर रहा है और कपड़ा हटाने को कह रहा है क्योंकि यह ‘कानून’ है.
मामला तब शांत हुआ जब लीजियन के अध्यक्ष स्टीफन गैलेंट ने सिख लोगों से माफी मांगी.
(साभार: फर्स्ट पोस्ट)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)