डाक विभाग छह प्रमुख शहरों में अगले दिन वितरण की गारंटी के साथ '24 स्पीड पोस्ट' सेवा आरंभ करेगा: संचार मंत्रालय
नई-दिल्ली (PIB): डाक विभाग 17 मार्च, 2026 को 24 स्पीड पोस्ट सेवा आरंभ कर रहा है। इस सेवा का शुभारंभ केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी द्वारा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में दोपहर 12:30 बजे नई दिल्ली के आकाशवाणी भवन के रंगभवन सभागार में किया जाएगा ।
24 स्पीड पोस्ट सेवा के तहत तत्काल और समयबद्ध शिपमेंट के लिए अगले दिन वितरण की गारंटी दी गई है। पहले चरण में यह सेवा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में उपलब्ध होगी। इसके साथ ही, 24 और 48 स्पीड पोस्ट सेवाएं समर्पित प्रोसेसिंग विंडो और प्राथमिकता वाले हवाई परिवहन के माध्यम से सुनिश्चित डी+1 और डी+2 वितरण समय-सीमा प्रदान करेंगी ।
इन सेवाओं में ओटीपी आधारित सुरक्षित वितरण, एसएमएस अलर्ट के साथ एंड-टू-एंड ट्रैकिंग, व्यावसायिक ग्राहकों के लिए बीएनपीएल सुविधा, बल्क बुकिंग के लिए निशुल्क पिकअप, एपीआई इंटीग्रेशन और केंद्रीकृत बिलिंग जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी।
विलंब होने पर मनी-बैक गारंटी भी दी जाएगी, जिससे इंडिया पोस्ट की प्रीमियम एक्सप्रेस डिलीवरी क्षमता और सुदृढ़ होगी।
*****
.jpg)

.jpg)




10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)