राष्ट्रपति ने होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं: राष्ट्रपति सचिवालय
नई दिल्ली (PIB): राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने कहा, “होली के पावन अवसर पर मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
रंगों का त्योहार होली खुशियाँ और उत्साह लेकर आता है। यह त्योहार हमारे जीवन में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। होली के विविध रंग विविधता में एकता के मूल्यों को दर्शाते हैं। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। ये पर्व हमें अपने आस-पास प्रेम और सकारात्मकता फैलाने की सीख देता है।
यह रंगों का त्योहार आपके जीवन को खुशियों और समृद्धि से भर दे।’’
राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें -
*****


.jpg)




10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)