ताईक्वाण्डो में अद्वितीय प्रतिभा हेतु आशीष को ब्लैक बेल्ट
लखनऊ: ताईक्वाण्डो में लखनऊ के होनहार बाल खिलाड़ी आशीष शर्मा को उसकी अद्धितीय प्रतिभा एवं महारत हेतु ‘ब्लैक बेल्ट’ से नवाजा गया है। अभी हाल ही में ब्लैक बेल्ट टेस्ट परीक्षा में आशीष ने ताईक्वाण्डो की विभिन्न तकनीकों एवं शारीरिक दमखम का शानदार प्रदर्शन कर ब्लैक बेल्ट पर कब्जा जमाया तथापि इस उपलब्धि हेतु आशीष को एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लखनऊ ताईक्वाण्डो एकेडमी के सचिव श्री मोहित कुमार, यूपी ताईक्वाण्डो एसोसिएशन के सचिव श्री राजकुमार एवं ट्रेनर श्री शाहबाज अली आदि उपस्थित थे। विदित हो कि बहुमुखी प्रतिभा का धनी अशीष न सिर्फ खेलों में अपितु पढ़ाई में भी अव्वल है, जो कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) में कक्षा-5 का छात्र है। आशीष की इस उपलब्धि पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
swatantrabharatnews.com

68.jpg)





10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)