20 साल की महिला ने पहले दिया बच्चे को जन्म - एक महीने बाद फिर हुए Twin बच्चे - पति रह गया हैरान
बँगला देश में एक महिला ने पहले बच्चे के जन्म के बाद 26 दिन बाद ट्विन बच्चों को जन्म दिया, जिसको देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।
पहला बच्चा प्रीमेच्योर था। 20 साल की अरीफा सुल्ताना की पहले नॉर्मल डिलीवरी हुई। डॉक्टर्स को नहीं पता था कि महिला के दूसरे यूटरस में ट्विन बच्चे हैं। उन्होंने दूसरे यूटरस को छोड़ दिया था। गायनाकोलॉजिस्ट शीला पोद्दार ने महिला की फिर डिलीवरी की। AFP से बात करते हुए उन्होंने कहा, "महिला को नहीं पता था कि वो जुड़वा बच्चों की गर्भवती है। पहले बच्चे के जन्म के 26 दिन बाद महिला को लेबर पेन फिर शुरू हो गया। जिसके बाद हमारे पास उन्हें लाया गया।"
शीला पोद्दार ने ऑपरेशन के जरिए ट्विंस बच्चों की डिलीवरी की। शुक्रवार को हुए ऑपरेशन में महिला ने एक लड़के और एक लड़की को जन्म दिया। बांग्लादेश के जेशोर जिले की रहने वाली महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया, जिसके बाद उन्हें छुट्टी नहीं दी गई है।"
लेकिन शीला पोद्दार का कहना है कि महिला और बच्चों को कोई परेशानी नहीं है।
(साभार- न्यूज- 18)
swatantrabharatnews.com
.jpg)
4.jpg)
.jpg)




10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)