फिजाओं में घुली होली की मस्ती के रंगों की!
संत कबीर नगर: रंगों के पर्व होली ने दस्तक दे दी है। फिजाओं में होली की मस्ती के रंगों की महक घुल गई है। आज अधिकांश स्कूलों में छुट्टी के बाद छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे के साथ जमकर होली खेली। बुधवार से प्रारम्भ हो रहे दो दिवसीय होली पर्व के रंगों की रंगत मंगलवार को भी दिखाई दी। छुट्टी होते ही हर ओर रंगों की रंगत फैल गई। छात्र-छात्राओं ने होली की छुट्टी के चलते अपने दोस्तों के साथ पहले ही होली खेल ली।
जनपद के अधिकांश स्कूलों के गेट से लेकर मार्ग किनारे जगह-जगह छात्र-छात्राओं की टोलियां दिखाई दी। हाथों से लेकर गालों तक रंग बिरंगे हुए छात्र-छात्राएं लोगों के लिए आर्कषण का केन्द्र बने रहे।
दुसरी ओर छात्रध्छात्राओं ने अपने गुरुजनों को होली की बधाई देते हुए उनका आर्शीवाद लिया। तो गुरुजनों ने भी उन्हे को रंग खेलते समय बरती जाने वाली सावधानियों को समझाते हुए आशीर्वाद दिया।
इसी तरह से सरकारी और अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में भी अधिकारियों/ कर्मचारियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर व गले मिलकर पर्व की बधाई दी।
नवनीत मिश्र
swatantrabharatnews.com

68.jpg)





10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)