जेवर में सेवानिवृत्त फौजी को गोली मारी
नोएडा: थाना जेवर क्षेत्र में बुधवार सुबह दो अज्ञात बदमाशों ने मगरौली गांव निवासी एक सेवानिवृत्त फौजी को उनके घर में घुसकर गोली मार दी जिन्हें गंभीर हालत में जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि मंगरौली गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी श्याम सिंह का अपनी पत्नी व बेटे से कुछ विवाद चल रहा था। वह अपने परिवार से अलग रह रहे थे और सेवानिवृत्ति के बाद एक सामाजिक संगठन चला रहे थे। आज सुबह उनके घर दो अज्ञात बदमाश पहुंचे और उन्हें गोली मार दी जो उनके सिर में लगी।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सिंह को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(साभार- भाषा)
swatantrabharatnews.com
.jpg)
4.jpg)
.jpg)




10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)