दिव्य दृष्टि फाउंडेशन द्वारा किया गया शहीदों का सम्मान
लखनऊ: लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ गोमतीनगर में रविवार को दिव्य दृष्टि फाउंडेशन द्वारा गौरव द प्राइड ऑफ नेशन, "अवध की शाम शहिदों के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर देश के वीर सैनिको और शहीदों के परिवार को सम्मानित किया गया।
लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में परम वीर चक्र विजयता शाहिद कैप्टन मनोज पांडेय के पिता श्री गोपीनाथ पांडेय, भूतपूर्व कर्नल पी डी गुप्ता, लखनऊ पश्चिम के विधायक- सुरेश कुमार श्रीवास्तव, दिव्य दृष्टि फाउंडशेन के वाईस प्रेसिडेंट डॉ• नर्वेश कुमार, डीन लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रफेशनल स्टडीज, डॉ• एल• एस• अवस्थी, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री कृष्ण लोधी तथा अन्य कई शहिदों के परिवार के साथ भूतपूर्व सेनानी भी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम डॉ• अनुपम सिंह के संरक्षण में आयोजित किया गया।
सेनानियों एवम शहीदों के परिवार ने मंच पर अपने अनभुव साझा ͩकिये। अश्रुपूर्ण आँखों से वीर शहीदों के परिवार ने सम्मान ग्रहण किया।
इस अवसर पर बंगाल से आये राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष- नवीन कुमार सिंह ने कविता एवम् वीर रस की पंक्तियों से पूरे प्रांगण में वीरता और जोश भर दिया।
इस अवसर पर कवि नवीन कुमार सिंह को गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। विभिन्न स्कूलों और कालेज के बच्चो ने भी तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम में लखनऊ यूनिवर्सिटी, केकेसी लखनऊ एवमं लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के वोलेंटियर्स का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का प्रबंधन मंशा इंटरटेनमेंट ने किया।
अनिल कुमार श्रीवास्तव, संवाददाता
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)