नवरत्न फाउंडेशन्स के 32 वां महिला सिलाई प्रशिक्षण का उद्घाटन 4 दिसम्बर को
ग्रेटर नोएडा: सामाजिक विकास में सक्रिय सामाजिक संस्था "नवरत्न फाउंडेशन्स" द्वारा महिला सशक्तिकरण अभियान "अस्तित्व" के तहत चल रहे महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अगला केन्द्र गौतमबुद्ध-नगर की दादरी तहसील स्थित बादलपुर गांव में खोलने का निर्णय लिया गया है।
आगामी 4 दिसम्बर को बादलपुर के कुमारी मायावती महिला पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में इस नवरत्न महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा।
उक्त जानकारी नवरत्न फाउंडेशन्स ने एक विज्ञप्ति में दी।
गौरतलब है कि महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए हुनरमंद बना कर उन्हें सशक्त बनाने की परिकल्पना को साकार करते हुये नवरत्न फाउंडेशन्स ने अब तक राष्ट्रीय राजधानी व उसके आस-पास के इलाको में 31 सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की है।
इन केंद्रों से हजारो महिलाएं प्रशिक्षित होकर रोजगार व स्वरोजगार में सक्रिय होकर अपने परिवारों के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक जिम्मेदारी निभा रही है।
शिक्षा की ललक लिए बालिकाएं प्रशिक्षित होकर आर्थिक स्वावलम्बी व शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
"अस्तित्व" अभियान की इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अगला 32वां महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र बादलपुर के कु• मायावती महिला पीजी कालेज में खोला जा रहा है, जिसका उद्धाटन 4 दिसम्बर को किया जाएगा।
अनिल कुमार श्रीवास्तव, संवाददाता
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)