राष्ट्रपति कल उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द कल 6 अक्टूबर, 2018 को उत्तर प्रदेश में कानपुर और लखनऊ का दौरा करेंगे।
नई-दिल्ली: राष्ट्रपति सचिवालय ने बताया है कि, राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द कल 6 अक्टूबर, 2018 को उत्तर प्रदेश में कानपुर और लखनऊ का दौरा करेंगे।
कानपुर में राष्ट्रपति श्री कोविन्द भारतीय प्रसूति एवं स्त्री-रोग सोसायटी संघ (एफओजीएसआई) द्वारा आयोजित महिला स्वास्थ्य, तंदुरूस्ती और सशक्तिकरण पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। राष्ट्रपति मेधा विकास परिषद, कानपुर द्वारा आयोजित एक सेमिनार को भी संबोधित करेंगे और स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री श्यामलाल प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
राष्ट्रपति कल ही लखनऊ में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और भू-विज्ञान मंत्रालय और विज्ञान भारती द्वारा आयोजित चौथे अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान उत्सव का उद्घाटन करेंगे।
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)