न्याय की आस में दर दर भटक रही है महिला
कानपुर : शासन प्रशासन से मदद की आस में दर दर भटक रही अपने घर से बेदखल महिला ने न्याय न मिलने की दशा में राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की गुहार लगाई है।उधर स्थानीय पुलिस मामले को प्रॉपर्टी से जुड़ा होने का विवाद और उस पर जांच चलने की बात कह रही है।
स्वर्गीय प्रेमा निगम की इकलौती वारिश होने के नाते मोनिका निगम को विरासत में मिले कानपुर के साहब नगर कल्याणपुर स्थित 439 नम्बर मकान का मामला है।
पीड़ित मोनिका निगम ने बताया अगस्त महीने में उसे कुछ शोरेपुस्तो ने जबरन मारपीट कर गाली गलौज के साथ घर से निकाल दिया था।उसके गृहस्थी के समान के साथ जेवर व रुपये भी गायब कर दिए।उसके बाद वह मकान स्थानीय भूमाफिया व खासा प्रभाव रखने वाले लोगो को बेंच दिया।साथ ही मकान को भूल जाने की हिदायत के साथ जान से मारने की धमकी भी दी थी।
पीड़ित महिला अपनी शिकायत को लेकर जिला से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक फरियाद कर चुकी है।हर जगह से सिवाय आश्वासन के कुछ नही मिलता देख बेघर महिला ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग की है।
अनिल कुमार श्रीवास्तव
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)