Breaking News पटना में बच्चों को बचाने में 09 नौ लोगों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी है और समस्तीपुर में बागमती में तीन लोग डूब गए हैं___पटना संवादाता swatantrabharatnews.com
पटना: पटना संवादाता से अभी अभी खबर मिली है कि, पटना और वैशाली जिले के बीच से गुजर रही गंगा नदी में नहाते समय नौ लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि 2-3 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं एवं मासूम बच्चे हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना में बच्चों को बचाने में 09 नौ लोगों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी है और समस्तीपुर में बागमती में तीन लोग डूब गए हैं.
पटना के फतुहा के मस्ताना घाट से नदी पार कर दो परिवारों के 14 लोग नाव से रेत पर पिकनिक मनाने तथा नहा कर खिचड़ी खाने गए थे. यह स्थान वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में आता है, जहां लोग गए थे.. इसी दौरान परिवार के बच्चे नदी में स्नान करने गए और गहरे पानी में जाने से डूबने लगे और उन्हें बचाने के क्रम में एक-एक कर अन्य लोग भी डूबते चले गए.
इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है जिसमें मरने वालों में 5 बच्चे, 2 महिलाएं एवं 1 पुरुष हैं.
डूबने वाले एक व्यक्ति की तलाश जारी है. सभी मृतक फतुआ के रहने वाले बताए जाते हैं.
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)