सी.एम.एस. ने कोरोना राहत कार्य हेतु मुख्यमंत्री को दिया एक करोड़ रूपये का एक
लखनऊ: मंगलवार 7 अप्रैल को सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने आज मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से उनके सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर भेंट कर उन्हें कोरोना राहत कार्य हेतु एक करोड़ रूपये का चेक भेंट किया।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इससे पहले सी.एम.एस. ने कोरोना प्रभावित जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था हेतु नगर आयुक्त श्री इन्द्रमणि त्रिपाठी को 50 लाख रूपयों का चेक भेंट किया एवं तदुपरान्त लखनऊ के जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश को इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी द्वारा किये जा रहे कोरोना राहत कार्य हेतु 20 लाख रूपयों का आर्थिक योगदान दिया तथा लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही पांच जनता रसोईघरो के संचालन के लिए 20 लाख रूपये की सहायता दी है।
इस प्रकार सी.एम.एस. ने अब तक रूपये 1,90,00,000/- (एक करोड़ नब्बे लाख) रूपयों की धनराशि कोरोना पीड़ितों के सहायतार्थ दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का भरसक निर्वहन कर रहा है।
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)