बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री- योगी के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में हैकर्स का बढ़ा आतंक!
सावधान! सावधान!! सावधान!!!
आज-कल फेसबुक आई. डी. को हैक करके माँगा जा रहा है पैसा, इससे लोग रहें सावधान!!!
गोरखपुरवासियों ने की हैकरों को पकड़ने की मांग।
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में हैकर्स का बढ़ा आतंक बढ़ गया है।
गोरखपुर में फेसबुक आई. डी. हैकर्स फेसबुक से मित्रों की आई. डी. हैक करके मदद के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने की मांग कर रहे हैं जिससे गोरखपुर शहर के लोग खासे परेशान हैं।
हैकर्स 'गूगल पे' और 'पे टी एम' से अकाउंट नंबर देकर रुपये ट्रांसफर करने को कह रहे हैं। कई लोगों ने इसकी ऑनलाइन शिकायत भी की है।
हमारे संपादक से बात करते हुए गोरखपुर के एक नागरिक ने अपने मोबाइल के फेसबुक आई. डी. पर आये मैसेज की स्क्रीन शॉट लेकर भेजते हुए बताया कि, फेसबुक के मेसेंजर पर आये मेसेज पर शंका होने पर जब उन्होंने अपने मित्र को फोन करके पूछा कि, "क्या उन्हें पैसे की जरूरत है क्या और क्यों ?" तब उन्होंने बताया कि उनके भी फेसबुक आई डी पर ऐसे ही दस हज़ार रुपये की मांग की है।
मुख्यमंत्री जी से स्थानीय लोगों की अपेक्षा है कि इस पर मुख्यमंत्री जी त्वरित कार्यवाही कर फेसबुक हैकर्स को शीघ्र ही पकड़वाने में सफल होंगे।
अब देखना यह है कि, मुख्यमंत्री - योगी जी और उनकी पुलिस मुख्यमंत्री के संसदीय क्षेत्र - गोरखपुर में इस हैकर्स को कितना जल्दी पकड़कर हैकर्स के आतंक को समाप्त करने में सफल होते हैं।
swatantrabharatnews.com
67.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)


10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)