भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का मंत्रिमंडल से इस्तीफा
संत कबीर नगर: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने योगी आदित्यनाथ सरकार से इस्तीफा दे दिया है।
श्री सिंह, योगी सरकार में परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे । भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही उनके मंत्री पद से इस्तीफे के कयास लगाए जा रहे थे कि वह शीघ्र ही योगी सरकार से इस्तीफा दे देंगे। संभावित मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर सोमवार को भाजपा अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस्तीफा दे दिया।
(नवनीत मिश्र)
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)