इशरत जहां प्रकरण : पूर्व डीजीपी हुए आरोपमुक्त
इशरत जहां प्रकरण : पूर्व डीजीपी हुए आरोपमुक्त.
अहमदाबाद, 21 फरवरी (वार्ता) सीबीआई की एक विशेष अदालत ने इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ प्रकरण में आरोपी गुजरात के पूर्व पुलिस महानिदेशक पी पी पांडेय की आरोपमुक्ति अर्जी आज स्वीकार कर ली।
अदालत ने इस साल जनवरी में दायर श्री पांडेय की अर्जी पर सुनवाई गत छह जनवरी को ही पूरी कर ली थी और अपना फैसला सुरक्षित रखा था।
मुंबई की एक कॉलेज छात्रा इशरत जहां तथा उनके पुरूष साथी और दो पाकिस्तानी नागरिकों को गुजरात पुलिस ने 15 जून 2004 को अहमदाबाद के बाहरी इलाके में कथित मुठभेड़ में मार गिराया था।
(साभार: वार्ता)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)