महाराष्ट्र: साउथ मुंबई में ‘वन मरीना’ का धमाकेदार आगाज़
साउथ मुंबई में ‘वन मरीना’ ने बदली स्काईलाइन की तस्वीर
मुंबई (अनिल 'बेदाग'): व्हाईएम इंफ्रा ने अश्विन शेट ग्रुप के साथ रणनीतिक साझेदारी में साउथ मुंबई के मरीन लाइंस में 74 मंज़िला अल्ट्रा-लक्ज़री रेसिडेंशियल टावर ‘वन मरीना’ लॉन्च किया है। लगभग 15 लाख वर्गफुट के इस प्रोजेक्ट का अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू 2800 करोड़ रुपये है।
2, 3, 4 बीएचके, डुप्लेक्स और पेंटहाउस विकल्पों के साथ इसकी कीमतें 7 करोड़ से 45 करोड़ रुपये तक रहेंगी। हर फ्लोर पर लगभग छह अपार्टमेंट और 95% घरों से अरब सागर का नज़ारा इसकी खासियत है।
व्हाईएम इंफ्रा ग्रुप के चेयरमैन सुहैल याकूब ने कहा, “वन मरीना सिर्फ एक लक्ज़री एड्रेस नहीं, बल्कि साउथ मुंबई की विरासत भूमि को विश्वस्तरीय विकास में बदलने की हमारी सोच का प्रतीक है।” मैनेजिंग डायरेक्टर आतिफ याकूब ने जोड़ा, “यह प्रोजेक्ट सीमित सप्लाई वाले प्रीमियम माइक्रो-मार्केट में दीर्घकालिक मूल्य सृजन का अवसर प्रदान करता है।”

अश्विन शेट ग्रुप के चेयरमैन और एमडी अश्विन एन शेट ने कहा, “बीओमोंड और सीनर्जी के बाद सोबो में हमारी वापसी ‘वन मरीना’ के साथ डिज़ाइन उत्कृष्टता और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”
यह टावर आधुनिक आर्किटेक्चर, प्रीमियम अमेनिटीज़ और 722 पार्किंग स्पेस के साथ साउथ मुंबई की स्काईलाइन में नया आयाम जोड़ने जा रहा है।
*****
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)

10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)