ब्रिटेन को आशंका : दो साल तक बने रहेंगे आतंकवाद के गंभीर खतरे
लंदन , 03 जून: ब्रिटेन सरकार ने आज आगाह किया कि देश को अभी कम से कम दो सालों तक आतंकवाद के गंभीर खतरों का सामना करना पड़ेगा।
ब्रिटेन संदिग्ध आतंकवादियों पर नजर रखने के लिए नए उपायों की घोषणा की तैयारी कर रहा है।
ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद इस्लामी अति दक्षिणपंथी आतंकवादी समूहों से हमलों को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को ज्यादा अधिकार देने की खातिर विभिन्न कदमों के बारे में घोषणा करने वाले हैं।
यह घोषणा सोमवार को होनी है। उसके पूर्व गृह मंत्रालय ने कहा कि हमें उम्मीद है कि अगले कम से कम दो साल तक इस्लामी आतंकवाद का खतरा अपने उच्चतम स्तर पर बना रहेगा। मंत्रालय ने आशंका जतायी कि इसमें वृद्धि भी हो सकती है।
आतंकवाद पर काबू के लिए नए कदमों के तहत संदिग्ध आतंकवादियों पर बारीकी से नजर रखी जाएगी और अभियुक्त आतंकवादियों को अधिक सजा मिल सकेगी।
(साभार- भाषा)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)