74वें स्वाधीनता दिवस- 15 अगस्त 2020: रघु ठाकुर ने चिंता व्यक्त करते हुए दी आजादी की शुभकामनाएं - आजाद रहने और वाणी की आजादी के समर्थन का कराया संकल्प
अगर एक संसद सदस्य के बोलने के ऊपर इतनी पाबंदियां है तो आम आदमी क्या होगा: रघु ठाकुर
भोपाल (म. प्र.), 15 अगस्त 2020: 74वें स्वाधीनता दिवस- 15 अगस्त 2020 के अवसर पर आज लोसपा संस्थापक और राष्ट्रीय संरक्षक - महान समाजवादी चिंतक व विचारक - रघु ठाकुर ने लोहिया भवन से चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, "आज 15 अगस्त देश को आजादी के हस्तांतरण का दिन है। मैं भारत वासियों को 15 अगस्त की आजादी की शुभकामनाएं देता हूँ। हालांकि मुझे चिंता है कि जो आज के हालात हैं उनमें शुभकामनाएं कैसे दी जाए तथा शुभकामनाएं देना कहीं औपचारिकता मात्र तो नहीँ होगी"।
रघु ठाकुर ने कहा कि, "जब बोलने की आजादी तक खतरे में है। मेरे मित्र श्री संजय सिंह जोआम आदमी पार्टी के सांसद है के एक बयान के आधार पर उत्तर प्रदेश में 5 जिलों में उनके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज की गई है। जाहिर है कि एफ आई आर (FIR) करने के पीछे सरकार का इशारा है। क्योंकि उन्होंने उत्तर प्रदेश की सरकार को एक जाति की सरकार कहा था और सप्रमाण कटघरे में खड़ा किया था। अगर एक संसद सदस्य के बोलने के ऊपर इतनी पाबंदियां है तो आम आदमी क्या होगा?"
रघु ठाकुर ने कहा कि, "मैं लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी की ओर से श्री संजय सिंह के खिलाफ की गई कार्यवाही को वापस करने की मांग करता हूं और पार्टी की सभी शाखाओं से अपील करूंगा कि प्रधानमंत्री जी राष्ट्रपति जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भेजें तथा एफ आई आर रद्द करने की मांग करें।"
रघु ठाकुर ने कहा कि, "मैं जानता हूं न्यायपालिका में अमूमन ऐसी एफ आई आर (FIR) टिक नहीं पाती और अमूमन अदालत इन पर रोक लगा देती हैं। फिर भी हमारा लोकतांत्रिक दायित्व है कि, हम लोकतांत्रिक ढंग से ऐसी कार्यवाही का विरोध करें और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए खड़े हो।
स्वतन्त्रता दिवस के दिन आजाद रहने और वाणी की आजादी के समर्थन का संकल्प लें।"
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)