उत्तर प्रदेश: सोनभद्र की धरती में दफन है 3000 टन सोना
न्यूज़ 18 के अनुसार उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सोने की खोज पर काम करने वाले अधिकारी डॉ. पृथ्वी मिश्रा ने इसका खुलासा किया था कि, "यहां सोने की बड़ी चट्टान है। सोने की यह चट्टान एक किलोमीटर से ज्यादा लंबी और 18 मीटर गहरी है। इस चट्टान की चौड़ाई 15.15 मीटर है।"
सोनभद्र: भाषा के अनुसार जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में धरती के गर्भ में तकरीबन 3000 टन सोने की मौजूदगी का पता लगाया है। यह देश के मौजूदा कुल स्वर्ण रिजर्व के तकरीबन 5 गुना के बराबर है।
न्यूज़ 18 के अनुसार सोने की यह चट्टान एक किलोमीटर से ज्यादा लंबी और 18 मीटर गहरी है. इस चट्टान की चौड़ाई 15.15 मीटर है।
सोनभद्र के जिला खनन अधिकारी के. के. राय ने शनिवार को बताया कि जीएसआई ने सोन पहाड़ी और हरदी इलाकों में लगभग 3000 टन सोने की मौजूदगी का पता लगाया है।
जहाँ भाषा ने बताया है कि, "जीएसआई ने वर्ष 1992.93 से ही सोनभद्र में सोना ढूंढने का काम शुरू किया था। अब इन ब्लॉकों की नीलामी का काम ई-टेंडरिंग के जरिए जल्द शुरू किया जाएगा", वहीँ न्यूज़ 18 ने बताया है कि, "राज्य सरकार ने तेजी दिखाते हुए सोने के ब्लॉक के आवंटन के संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोनभद्र के कोन क्षेत्र के हरदी गांव में और महुली क्षेत्र के सोन पहाड़ी में सोने का बड़ा भंडार मिलने की पुष्टि हो चुकी है। ई-टेंडरिंग के माध्यम से ब्लॉकों की नीलामी के लिए शासन ने सात सदस्यीय टीम भी गठित कर दी है। यह टीम पूरे क्षेत्र की जिओ टैगिंग करेगी और 22 फरवरी, 2020 तक अपनी रिपोर्ट भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लखनऊ को सौंप देगी।"
भाषा के अनुसार, राय ने बताया कि, "सोन पहाड़ी में जमीन के अंदर लगभग 2943.26 टन और हरदी ब्लॉक में करीब 646.16 किलोग्राम सोना होने का अनुमान है।"
उन्होंने बताया कि, "सोने के अलावा कुछ अन्य खनिज तत्व भी इन इलाकों में पाए गए हैं।"
भाषा के अनुसार, सोनभद्र में पाया गया यह सोना भारत के कुल स्वर्ण कोष का लगभग 5 गुना है जिसकी कीमत तकरीबन 12 लाख करोड़ रुपए होगी। विश्व स्वर्ण परिषद के मुताबिक भारत के पास इस वक्त 626 टन गोल्ड रिजर्व है।
माना जाता है कि सोनभद्र में सोना ढूंढने का काम सबसे पहले अंग्रेजों ने शुरू किया था।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला सोनभद्र चार राज्यों मध्य प्रदेशए छत्तीसगढ़ए झारखंड और बिहार की सीमाओं से लगा हुआ है।
swatantrabharatnews.com
67.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)


10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)