नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर बेंगलुरु और मंगलुरु में भी निषेधाज्ञा लागू
बेंगलुरु: नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर बेंगलुरु और मंगलुरु में भी निषेधाज्ञा लागू की गई। बेंगलुरु में निषेधाज्ञा गुरुवार सुबह 6 बजे से शुरू होकर 21 दिसंबर की मध्यरात्रि तक तीन दिनों तक लागू रहेगी।
मंगलुरु में प्रतिबंध गुरुवार सुबह से शनिवार आधी रात तक दो दिनों के लिए होगा।
दोनों शहरों के पुलिस आयुक्तों ने अलगण्अलग आदेश जारी किए।
आदेशों में कहा गया है कि किसी को भी विरोध प्रदर्शन करनेए पटाखे फोड़ने या हथियार प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि इसका उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
(साभार- भाषा)
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)