चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका - स्टार ऑलराउंडर हुआ दो हफ्ते के लिए टीम से बाहर
नई-दिल्ली: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सब कुछ सही नहीं चल रहा है। पहले मुंबई के खिलाफ उन्हें इस सीजन की पहली हार मिली तो अब टीम का दिग्गज खिलाड़ी टीम से बाहर हो गया है।
दरअसल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टीम का स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो दो हफ्ते के लिए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। देखा जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत बड़ा झटका है क्योंकि ब्रावो उनकी टीम के मुख्य खिलाड़ी हैं।
आईपीएल के इस सीजन में भी ब्रावो ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 4 मैचों में जहां 39 रन बनाए हैं वहीं 16.28 की औसत से 7 विकेट भी अपने नाम किए हैं।चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ब्रावो कितने बड़े खिलाड़ी हैं यह सिर्फ इस बात से देखा जा सकता है कि वो चेन्नई की तरफ से खेलते हुए वह अब तक 100 विकेट ले चुके हैं।
(साभार- मल्टी मीडिया)
swatantrabharatnews.com
67.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)


10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)