आम चुनाव की घोषणा होते ही उतारे गये बैनर-पोस्टर !-
संत कबीर नगर: निर्वाचन आयोग द्वारा रविवार की शाम को आदर्श आचार संहिता की घोषणा के साथ ही निर्वाचन से सम्बंधित अधिकारी- कर्मचारी सक्रिय हो गए।
इस दौरान कर्मचारियों ने बाजारों व चौराहों पर लगाए गए होर्डिंग, बैनर व पोस्टर को हटवाने का काम शुरू करने के साथ ही जनपद में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन शुरू कर दिया गया है।
इस दौरान जनपद मुख्यालय पर नगर पालिका के कर्मचारी जेसीबी और अन्य संसाधनों से लैस होकर पोस्टर व चुनाव सम्बंधित सामग्री को हटाते नजर आए। साथ ही जनपद की तीनों नगर पंचायतों में भी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है ।
दुसरी ओर आम चुनाव को लेकर चौक-चौराहों और चाय-पान की दुकानो पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
नवनीत मिश्र, संवाददाता
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)