भारतीय नवजागरण के अग्रदूत- युग पुरुष- स्वामी विवेकानंद
संत कबीर नगर (उ• प्र•): युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में एक कार्यक्रम मीडिया प्रभारी- शशि कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार- नवनीत मिश्र ने कहा कि, "स्वामी विवेकानंद जी आधुनिक भारत के एक महान चिंतक, महान देशभक्त, दार्शनिक, युवा संन्यासी, युवाओं के प्रेरणास्रोत और एक आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हे भारतीय नवजागरण का अग्रदूत कहा जाए तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी।"
उन्होंने कहा कि, "हमें स्वामी विवेकानंद के उपदेशों को अपने अंदर समाहित करने का प्रयास करना चाहिए।
आज के वातावरण में स्वामी विवेकानंद जी की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है।"
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वामी जी के चित्र पर पुष्पंजलि अर्पित करके उन्हे नमन किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वश्री शशि कुमार शर्मा (बब्बू) मिडिया प्रभारी, हि•यु•वा• विवेक मिश्र, अमरेंद्र राय, सुनील मिश्र, बी•एन•शर्मा साहित अनेक लोग उपस्थिति थे।
swatantrabharatnews.com
67.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)


10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)