राजनैतिक द्वेष: एक मुख्य मंत्री ने दूसरें मुख्य मंत्री को नहीं दी मिलने की इजाजत
- दिल्ली के CM केजरीवाल को उत्तर प्रदेश के योगी सरकार ने राजनैतिक द्वेष के कारण जेल में बंद भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर से मुलाकात को नहीं दी इजाजत!
लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य के सत्ताधारी योगी सरकार ने दिल्ली के सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक व राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण से मुलाकात करने की इजाजत नहीं दी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ जेल प्रशासन ने स्पष्ट रूप से मना करते हुए कहा कि किसी भी तरह की राजनीतिक मुलाकात की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नयी दिल्ली से आप नेता और दिल्ली के मुख्य मंत्री ने ट्वीट किया कि, "चंद्रशेखर रावण, दलितों के संघर्षशील नेता, को UP की भाजपा सरकार ने राजनैतिक द्वेष के कारण काफ़ी समय से जेल में रखा हुआ है। मैं उनसे मिलने जाना चाहता था लेकिन ये अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है की योगी सरकार ने मुझे इजाज़त नहीं दी।"
Arvind KejriwalVerified account @ArvindKejriwal
ज्ञातव्य हो कि, जेल में बंद भीम आर्मी के मुखिया- चंद्रशेखर उर्फ रावण शब्बीरपुर घटना के बाद से रासुका के तहत एक साल से अधिक समय से सहारनपुर की जेल में बंद हैं।
swatantrabharatnews.com













14.jpeg)


10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)