नोएडा में एसबीआई के रिकॉर्ड रूम में भयंकर आग - जरूरी फाइलें जलकर खाक.
नोएडा, 02 जून: नोएडा के सेक्टर 63 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रिकॉर्ड रूम में बीती रात भयंकर आग लग गई जिसमें बैंक के महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए।
करीब 9 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 63में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का रिकॉर्ड रूम है। यहां पर बैंक की फाइलें रखी जाती हैं।
उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे बैंक के स्टोर में भयंकर आग लग गई। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि देर रात से आज सुबह 10 बजे तक दमकल विभाग आग बुझाने में जुटा रहा। उन्होंने बताया कि इस घटना में बैंक के महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए।
swatantrabharatnews.com




14.jpeg)


10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)