सलमान और आसाराम के बीच है ये समानता, जानकर रह जाएंगे दंग
अभिनेता सलमान खान और आसाराम दोनों एक ही बीमारी से जूझ रहे हैं.
मुंबई, 25 अप्रैल: हाल ही में जब काला हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान को जेल हुई तो जोधपुर जेल में उनके पड़ोसी थे आसाराम. हालांकि सलमान उनके साथ बस दो दिन ही रहे. जब सलमान जेल में थे तो ऐसी खबरें आईं कि उन्होंने आसाराम के साथ लंच भी शेयर किया और दोनों ने एक दूसरे से बातें भी की.
खुद आसाराम ने दावा किया कि उन्होंने सलमान से कभी सिगरेट और कॉफी न पीने का वादा लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जब सलमान जेल में थे तब बार-बार सिगरेट पी रहे थे और उन्होंने खाना खाने से भी इनकार कर दिया था. ये भी कहा गया कि 27 अप्रैल को आसाराम का जन्मदिन था और सलमान ने उन्हें बर्थ डे भी विश किया.
दरअसल, सलमान खान और आसाराम के बीच इतनी अच्छी ट्यूनिंग की बातें बस यूं ही नहीं है. इनके बीच एक खास कनेक्शन भी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान और आसाराम लंबे समय से एक ही बीमारी से जूझ रहे हैं. सलमान को भी ट्रिगमेनल न्यूरोलॉजिया है और आसाराम को भी यही बीमारी है. इसे सुसाइडल डिजीज भी कहा जाता है, जिसमें मरीज को आत्महत्या के ख्याल आने लगते हैं.
कुछ समय पहले सलमान खान ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह इस बीमारी से जूझ रहे हैं और कई बार इसकी वजह से होने वाला तेज दर्द असहनीय हो जाता है.सलमान खान इस बीमारी के लिए सर्जरी भी करवा चुके हैं.
(न्यूज़ साभार- न्यूज़- 18)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)