नोएडा में महिला से बलात्कार, मारपीट
नोएडा, 25 अप्रैल: (भाषा) नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के गांव शाहदरा में एक महिला के साथ मारपीट और बलात्कार की घटना सामने आई है।
सूरजपुर थाने में दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने इससे पहले भी कई बार उससे बलात्कार किया है।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि गांव शाहदरा की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि बीती रात उसी गांव के संजय नामक एक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट करके बलात्कार किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)