Breaking News: ईरान विमान दुर्घटना में 66 यात्रियों की मौत की आशंका
ईरान विमान दुर्घटना में 66 यात्रियों की मौत की आशंका.
दुबई /तेहरान 18 फरवरी (रायटर) ईरान की राजधानी तेहरान से 66 यात्रियों को लेकर दक्षिण पश्चिमी शहर यसुज जा रहा एक विमान आज समीरॉम शहर के पास पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हादसे में विमान के चालक दल समेत सभी 66 यात्रियों के मरने की आशंका है।
तेहरान से प्राप्त रिपोर्ट में ईरानी संवाद समिति ‘इस्ना’ ने आपात सेवा प्रवक्ता मोज्तबा खालिदी के हवाले से बताया कि असेमन एयरलाइंस का एक विमान समीरॉम शहर के पास पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि विमान पर 60 यात्रियों तथा चालक दल के छह सदस्य सवार थे।
(साभार: वार्ता)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)