लखनऊ: राज्यपाल ने चार कुलपति नियुक्त किये.
> कुलपतियों की नियुक्ति विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गयी है।
लखनऊ, 18 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और कुलाधिपति राम नाईक ने आज चार विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति कर दी।
प्रमुख सचिव (राज्यपाल) जूथिका पाटणकर ने यहां बताया कि राज्यपाल ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर कमलेश्वर नाथ सिंह को उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय इलाहाबाद का कुलपति नियुक्त किया है।
इसके अलावा इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलाजी, लखनऊ के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर नरेन्द्र बहादुर सिंह को हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय कानपुर का, रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली की प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर का कुलपति नियुक्त किया गया है।
राज्यपाल ने भारतीय कृषि एवं अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के पूर्व उप महानिदेशक प्रोफेसर जी.सी. संधु को नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय फैजाबाद का कुलपति नियुक्त किया है।
कुलपतियों की नियुक्ति विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गयी है।
(साभार: भाषा)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)