'पीरियड्स में होता है हार्ट अटैक के बराबर दर्द' एक्ट्रेसेस ने शेयर किए अनुभव
> फिल्मपैडमैनपीरियड्स जैसे गंभीर विषय पर बनाई गई, जिसके बारे में बात करने में महिलाएं सबसे ज्यादा शरमाती हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' शुक्रवार (9 फरवरी) को रिलीज हो गई है। ये फिल्म पीरियड्स जैसे गंभीर विषय पर बनाई गई, जिसके बारे में बात करने में महिलाएं सबसे ज्यादा शरमाती हैं। हालांकि, इस फिल्म के बहाने कुछ दिनों से पीरियड्स को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। सामान्य महिलाओं के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भी इस विषय पर अपनी राय खुलकर रखी रही हैं। कुछ ऐसी है एक्ट्रेसेस की राय...
फिल्म 'पिंक' की एक्ट्रेस तापसी पन्नू कहती हैं कि लड़कियां, लकड़ों के मुकाबले ज्यादा मजबूत होती है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि लड़कियों के दर्द सहने की ट्रेनिंग पीरियड के दौरान हो जाती है। उनका कहना है कि पीरियड में हार्ट अटैक के बराबर दर्द होता है। वे कहता ही कि शूटिंग के दौरान पीरियड टालने के लिए वे कई बार दवा भी लेती है।
करीना कपूर पीरियड्स को लेकर कहती हैं कि पीरियड बंद दरवाजों के पीछे बात करने का सब्जेक्ट नहीं है। मीडिया को इस पर खुलकर बात करनी चाहिए। महिलाओं के साथ पुरुषों को भी इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। करीना का कहना है कि ये बहुत ही सामान्य बात है। हर लड़की को पीरियड्स के दौरान हाइजीन का खास ध्यान रखना चाहिए। उनका कहना है कि सबको महीने में काम करने के 30 दिन मिलते हैं तो पीरियड्स की वजह से महिलाओं को कम दिन क्यों मिले।
(साभार: भाष्कर)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)