पंजाब: छात्रों का झगड़ा सुलझाने गए DSP ने खुद को गोली मारी
मिली जानकारी के अनुसार फरीदकोट में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से डीएसपी की मौत हुई है
पंजाब के फरीदकोट-जैतो में डीएसपी बलजिंदर संधू की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार फरीदकोट में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से डीएसपी की मौत हुई है. वहीं डीएसपी के गनमैन को भी गोली लगी है. बताया जा रहा है कि डीएसपी छात्रों का प्रदर्शन रुकवाने के लिए गए थे, जिस दौरान बहस के बाद डीएसपी ने खुद को गोली मार ली. गोली भी डीएसपी की सर्विस रिवॉल्वर से ही चली है.
इस मामले को लेकर बठिंडा के आईजी ने कहा है कि डीएसपी ने दवाब में खुद को गोली मार ली.
(साभार:-फर्स्ट पोस्ट )
संपादक - स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)