प्रधानमंत्री ने हज़रत इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित की: प्रधानमंत्री कार्यालय
नई-दिल्ली (PIB): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हज़रत इमाम हुसैन (अलैहिस्सलाम) को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके कालजयी बलिदान तथा सत्य और न्याय के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का स्मरण किया।
श्री मोदी ने कहा कि, "इमाम हुसैन का जीवन और उनकी शहादत साहस तथा दृढ़ विश्वास की शक्ति की अमिट प्रेरणा के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे"।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
"हज़रत इमाम हुसैन (अलैहिस्सलाम) का बलिदान सत्य और न्याय की खोज में अडिग रहने के लिए अनगिनत लोगों को निरंतर प्रेरित करता है। यह साहस और दृढ़ विश्वास की चिरस्थायी शक्ति का भी स्मरण कराता है।"
The sacrifice of Hazrat Imam Hussain (AS) continues to inspire many people to remain steadfast in the pursuit of truth and justice. It is also a reminder of the enduring power of courage and conviction.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 26, 2026
*****
2.jpg)





10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)