नेता और अधिकारी भ्रष्ट - जनता त्रस्त है_____ सच्चिदा नन्द श्रीवास्तव,-लो स पा
- नेता और अधिकारी भ्रष्ट - जनता त्रस्त है
- निकाय चुनाव में पार्टी को नहीं, गरीब और ईमानदार प्रत्यासी को वोट दें अन्यथा NOTA का बटन दबाएं/ मुहर लगाएं.
_____ सच्चिदा नन्द श्रीवास्तव, लो. स. पा. और पूर्व प्रत्यासी - विधान सभा- 175 - लखनऊ कैंट
- भा. ज. पा. ने पहली बार निकाय चुनाव में संकल्प पत्र जारी कर उत्तर प्रदेश के लोगों को लुभाने की कोशिस की.
भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में पहली बार निकाय चुनाव में संकल्प पत्र जारी करने व् निकाय चुनाव पर पानी की तरह पैसा बहाने और आये दिन घोटाले और भ्रस्टाचार की आ रही खबरों पर प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुए लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष - सच्चिदा नन्द श्रीवास्तव ने कहा कि, यदि आज़ादी के तुरंत बाद के जीप घोटाले से लेकर अब तक के घोटाले और भ्रष्टाचार को देखा जाय तो, आप पाएंगे कि लोक-लुभावन नारे और वादों के आधार पर सबने सत्ता हासिल करके देश को और देश के गरीबों को लूटा ही है जिसमें अब-तक भा.ज.पा. सबसे अव्वल नंबर पर सबसे आगे चल रही है, और दिन पर दिन हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं
अब अगर इन बद से बत्तर होती जा रही इन हालातों को सुधारने में अपना योगदान देने युवा आगे नहीं बढ़ेगा तो, शायद ईश्वर ही सब ठीक करे. जनता को चाहिए कि आज के हालात में गरीब और ईमानदार प्रत्याशी को वोट दे न कि पार्टी को और यदि उनके विचार पर कोई प्रत्याशी खगरा न उतरे तो NOTA पर बटन दबाएं/ मुहर लगाएं और आज के भ्रष्ट और धन बल तथा झूठे वादे करने वाले प्रत्याशिओं और तानाशाह होती जा रही राजनैतिक पार्टिओं को झटका दे.
Swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)