AAP नेता संजय सिंह की गिरफ़्तारी के आधार पर हुआ बड़ा खुलासा और राज्य सभा सांसद की बिना किसी ठोस आधार पर की गयी 'गिरफ़्तारी' की कड़े शब्दों में निंदा!
यह सब "आर्थिक आतंकवाद" का वीभत्स रूप है: सच्चिदानन्द श्रीवास्तव
लखनऊ: समतामूलक समाज निर्माण मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष- सच्चिदानन्द श्रीवास्तव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में राज्य सभा सांसद - संजय सिंह की बिना किसी ठोस आधार पर की गयी गिरफ़्तारी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि, यह सब "आर्थिक आतंकवाद" का विभत्स रूप है और सीधे-सीधे स्पष्ट रूप से प्रतीत हो रहा है कि, यह राजनैतिक प्रतिद्वंदिता का खेल है!
उन्होंने दूसरे ट्वीट में सांसद संजय सिंह के वकील द्वारा ANI हिंदी न्यूज़ को दिए वक्तव्य के लिंक और दिल्ली के CM के ट्वीट के लिंक को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, "यदि सांसद संजय सिंह के वकील और दिल्ली के CM के आरोपों में सत्यता है तो ED से देश का विश्वास ख़त्म!"
समतामूलक समाज निर्माण मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष- सच्चिदानन्द श्रीवास्तव ने एक्स पर किये पोस्ट में फोटो के माध्यम से पूछा है कि, क्या केंद्रीय सतर्कता आयोग के पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त ने सत्य लिखा था कि, भारत में 'भ्रष्टाचार' नहीं, आर्थिक आतंकवाद है और इसके पांच खिलाड़ी हैं :-
1. भ्रष्ट नेता
2. भ्रष्ट नौकरशाह
3. भ्रष्ट व्यापारी
4. गैर सरकारी संगठन (NGO)
5. क्रिमिनल्स
जहां एक तरफ ANI हिंदी न्यूज़ ने 'एक्स' पर आप नेता संजय सिंह के वकील द्वारा ANI हिंदी न्यूज़ को दिए स्टेटमेंट्स की वीडियो पोस्ट करते हुए बताया गया है कि, "AAP नेता संजय सिंह के वकील सोमनाथ भारती ने कहा, "जिस दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा के बयान को आधार बनाया गया है, यही दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा ने कई बार बयान बदले हैं। एक बार तो इनके बयान में लिखा है कि क्या आपने संजय सिंह को कोई पैसा दिया है? वह जवाब देते हैं, नहीं... बात यह है कि 1 अगस्त को इस शख्स को बेल मिली और 14 अगस्त को वे बयान बदल लेते हैं।"
अधिवक्ता ने ANI हिंदी न्यूज़ को यह भी बताया कि, "एक धेले की रिकवरी नहीं और न एक एविडेन्स है। उन्होंने अंत में कहा कि, E D के सारे आर्गुमेंट्स ध्वस्त हैं, 5 दिन रुको, सब कुछ सामने आ जाएगा।"
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को दिए बयान को एक्स पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि, "इन्होंने इतने झूठे case लगा दिये हैं,
इनकी जांच में कुछ नहीं निकलता है, सिर्फ़ जांच एजेंसियों और सबका time बर्बाद होता है।
सबको काम करना चाहिए, झूठे केस में फंसा कर देश तरक्की नहीं करेगा।"
AAP नेता संजय सिंह के वकील सोमनाथ भारती ने कहा, "जिस दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा के बयान को आधार बनाया गया है, यही दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा ने कई बार बयान बदले हैं। एक बार तो इनके बयान में लिखा है कि क्या आपने संजय सिंह को कोई पैसा दिया है? वह जवाब देते हैं, नहीं... बात यह है कि 1 अगस्त को इस शख्स को बेल मिली और 14 अगस्त को वे बयान बदल लेते हैं।"
@SanjayAzadSln @AamAadmiParty
— SAMATAMOOLAK SAMAJ NIRMAN MORCHA (@NirmanSamaj) October 5, 2023
मैं, समतामूलक समाज निर्माण मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष-सच्चिदानन्द श्रीवास्तव, राज्यसभा सांसद संजय सिंह की बिना किसी ठोस आधार पर की गयी गिरफ़्तारी की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। यह "आर्थिक आतंकवाद" का विभत्स रूप है और राजनैतिक प्रतिद्वंदिता है! pic.twitter.com/KLdrjG77pY
यदि सांसद संजय सिंह के वकील और दिल्ली के CM के आरोपों में सत्यता है तो ED से देश का विश्वास ख़त्म!
— SAMATAMOOLAK SAMAJ NIRMAN MORCHA (@NirmanSamaj) October 5, 2023
क्या पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त ने सत्य लिखा था कि, भारत में 'भ्रष्टाचार' नहीं, आर्थिक आतंकवाद है
फोटो संलग्न:
NewsLink:https://t.co/9T15Y8DLpO
CM Delhihttps://t.co/VIjZK0NauC pic.twitter.com/3vw3627gel
#WATCH दिल्ली: AAP नेता संजय सिंह के वकील सोमनाथ भारती ने कहा, "जिस दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा के बयान को आधार बनाया गया है, यही दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा ने कई बार बयान बदले हैं। एक बार तो इनके बयान में लिखा है कि क्या आपने संजय सिंह को कोई पैसा दिया है? वह जवाब देते हैं,… pic.twitter.com/x2xqAyEMmx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2023
इन्होंने इतने झूठे case लगा दिये हैं,
— AAP (@AamAadmiParty) October 5, 2023
इनकी जांच में कुछ नहीं निकलता है, सिर्फ़ जांच एजेंसियों और सबका time बर्बाद होता है।
सबको काम करना चाहिए, झूठे केस में फंसा कर देश तरक़्क़ी नहीं करेगा
- CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/8A4rPkCx9A
*****
(फोटो - साभार- ट्विटर / मल्टी मीडिया / सोशल मीडिया)
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)